बस्ती, अगस्त 16 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर के मालवीय रोड स्थित एक निजी अस्पताल सड़क किनारे खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेका जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने सड़क किनारे चिकित्सकीय कचरा फेंकने पर सख्त रूख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है। नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि अस्पताल के बाहर खुले में चिकित्सा कचरा डाला जा रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। शिकायत मिलने के बाद पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान अस्पताल भवन के बाहर सड़क किनारे बायोमेडिकल कचरा पड़ा मिला। ईओ अगंद गुप्ता ने इसको लेकर अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...