Basti News: खाद वितरण में गड़बड़ी पर समिति का लाइसेंस निलंबित
बस्ती, सितम्बर 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कृषकों को उचित दर पर पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उर्वरक वितरण में अनियमितता तथा विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने पर कृषि उत्पादन विपणन सहकारी समिति लिमिटेड, कुदरहा के उर्वरक अधिकार पत्र (लाइसेंस) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्या ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) के मंडल अध्यक्ष उमेश गोस्वामी की ओर से उक्त बिक्री केंद्र पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने तथा वितरण में अनियमितता से संबंधित शिकायत की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए/अपर जिला कृषि अधिकारी बस्ती तथा सहायक विकास अधिकारी (कृषि) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.