बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कृषि विभाग के मंडलीय व जनपदीय अधिकारियों ने खाद-बीज के दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर के साथ भौतिक स्टॉक का मिलान किया। अधिकारियों ने अनुदान बोर्ड का निरीक्षण करते हुए कालाबाजारी नहीं करने का निर्देश दिया। संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम कन्नौजिया, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार व जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य की टीम ने श्याम फर्टिलाइजर कृष्णा भगौती और विशाल फर्टिलाइजर का निरीक्षण कर जानकारी ली। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार प्रयास जारी है। यदि कोई दुकानदार कालाबाजारी करते पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि निजी व सहकारी दुकानों से जोत-बही के अनुसार ही खाद दी जानी है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष...