बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम वर्मा की टीम ने विकास खंड रुधौली के खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान उर्वरक प्रतिष्ठान बालाजी खाद भंडार रुधौली का स्टॉक सत्यापन किया गया। यहां पर 239 बोरी यूरिया उपलब्ध मिली। दुकान पर अनुदानित रेट बोर्ड पर नहीं लिखा था, रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मान्या ट्रेडर्स का कुल स्टॉक 1555 बोरी यूरिया मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...