बस्ती, अगस्त 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। खाद का अधिक मूल्य लेने के आरोपी साधन सहकारी समिति के सचिव के हस्ताक्षर की मान्यता समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई डीडीओ और अपर जिला सहकारी अधिकारी की जांच रिपोर्ट बाद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविशंकर ने की। समिति सचिव के पास तीन समितियों का प्रभार था। इनके स्थान पर दूसरे समिति के सचिवों को प्रभार दिया गया है।

शिकायत की प्रक्रिया भाकियू भदौरिया गुट के मंडल अध्यक्ष उमेश गोस्वामी ने डीएम और सीडीओ से खाद के ओवररेटिंग की शिकायत किया था। अपने शिकायती पत्र में उमेश ने कहा था कि साधन सहकारी समिति कुदरहा, गायघाट और परमेश्वरपुर पिपरपाती के सचिव रामकुमार पाल यूरिया और डीएपी खाद का अधिक मूल्य लेकर बेचते हैं। इन पर यह भी आरोप था कि वे ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं लेते हैं। डीएम के निर्देश पर सी...