बस्ती, जुलाई 30 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में खरीफ सीजन के बीच किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। विभिन्न साधन सहकारी समितियों पर यूरिया और डीएपी का वितरण किया जा रहा है, जबकि कई समितियों ने अतिरिक्त खाद की मांग भी भेजी है।

खाद का वितरण भानपुर स्थित साधन सहकारी समिति मोहम्मद नगर के सचिव चन्द्रशेखर चौधरी ने बताया कि सोमवार को किसानों के बीच खाद का वितरण किया गया था। उसी दिन 500 बोरी यूरिया की मांग भेजी गई थी, जिसे विभाग की ओर से शुक्रवार को उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है। वहीं साधन सहकारी समिति दरियापुर जंगल पर 100 बोरी यूरिया और 50 बोरी एनपीके उपलब्ध है, जिसका वितरण जारी है। समिति ने 200 बोरी डीएपी की मांग भी भेजी है, जिसके दो दिन में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

किसान सहयोग हर्रैया विकास खंड के बी-पैक...