Basti News: खाते से नंबर लिंक कराकर हड़प लिया 13 लाख
बस्ती, अगस्त 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र में पति के इलाज के लिए महिला के बैंक खाते में जमा 13 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने महिला के बैंक खाते के संबंध में जानकारी जुटा कर उस खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा लिया। इसके बाद ऑनलाइन एप बनाकर उनके बैंक खाते से थोड़ा-थोड़ा करके कुल 13 लाख रुपया निकाल लिया। जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो उनके होश उड़ गए। प्रकरण में महिला ने एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी के आदेश पर रुधौली पुलिस ने अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रुधौली थानाक्षेत्र के रुद्रनगर निवासी बुजुर्ग प्रेमा देवी पत्नी शिवकुमार ने शिकायती-पत्र में बताया है कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। उनके इलाज के लिए उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.