Basti News: खराब नेटवर्क से परेशान उपभोक्ताओं ने फूंका मॉडम
बस्ती, अक्टूबर 16 -- Basti News: बस्ती। खराब नेटवर्क और इंटरनेट सेवा से परेशान विक्रमजोत ब्लॉक के खिदरीपुर गांव के उपभोक्ताओं ने एक निजी संचार कंपनी के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध जताया। नाराज उपभोक्ताओं ने सामूहिक रूप से घर में लगे मॉडम का दाह संस्कार कर कंपनी की सेवा का बहिष्कार करने का ऐलान किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 'हिन्दुस्तान' अखबार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी की इंटरनेट सेवा अपेक्षा के अनुरूप नहीं चल रही थी। नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार समस्या बने रहने से नाराज गांव के सभी संबंधित उपभोक्ताओं ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इसके बाद सामूहिक रूप से एयर फाइबर उपकरणों का दाह संस्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.