Basti News: खतरे को नजरअंदाज कर 132 केवी के नीचे कर दी प्लॉटिंग
बस्ती, अगस्त 12 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। खतरे को नजरअंदाज कर ट्रांसमिशन लाइन 132 केवी व वितरण की लाइन 33 केवी के नीचे प्लॉटिंग कर दी गई है। विद्युत सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने उस जमीन पर भवन निर्माण के लिए एनओसी देने से इन्कार कर दिया है। विभाग का कहना है कि इसके लिए ट्रांसमिशन विभाग से संपर्क कर उनसे एनओसी लेना जरूरी है। सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा बृजेश यादव ने बताया कि उनके पास फाइल आई थी। जमीन के ऊपर से 132 व 33 केवी लाइन गुजर रही है, जांच कर रिपोर्ट लगा दिया है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के घरसोहिया मोहल्ले में ओवरहेड एचटी लाइनों के नीचे प्लाटिंग कर दी गई है। अब वहां पर निर्माण कराए जाने की तैयारी है। बस्ती विकास प्राधिकरण तक मामला पहुंचने के बाद प्राधिकरण ने सहायक निदेशक बस्ती जोन विद्युत सुरक्षा विभाग को प्रकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.