बस्ती, अगस्त 21 -- Basti News: विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर फिर से घटने लगा है, लेकिन अभी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार गुरुवार शाम छह बजे नदी का जलस्तर 93.04 सेमी था, जो खतरे के निशान से 31 सेमी ऊपर है। विक्रमजोत क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। तटबंध विहीन आधा दर्जन गांव के चारो तरफ बाढ़ का पानी फैला हुआ है। हालांकि पानी घट रहा है, लेकिन उसकी गति काफी धीमी है। यह भी पढ़ें- बाढ़ का खतरा बढ़ा, विशुनपुर देवार के छह टोले पानी से घिरेबाढ़ का प्रभाव उफनाई सरयू नदी की बाढ़ से नदी किनारे बसे तटबंध विहीन विक्रमजोत ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों की हालत बिगड़ने लगी है। पकड़ी संग्राम, अशोकपुर, लकड़ी पांडेय, बेतहाशा सहित अन्य गांवों में आबादी के चारों ओर पानी भर गया है। ग्र...