बस्ती, नवम्बर 28 -- Basti News: बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के लहरी चौराहे के पास शुक्रवार शाम सड़क किनारे खड़े ट्राले में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी मुंडेरवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक को जिला अस्पताल से कैली अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:43 बजे लहरी चौराहे से करीब 100 मीटर आगे सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पीछे से ट्राले में जा भिड़े। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: प्यारेपुर में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हादसे में देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी आ...