बस्ती, अगस्त 17 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किमी बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 95 बालक व 64 बालिकाओं समेत कुल 159 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह दौड़ सुबह छह बजे शास्त्री चौक से शुरू हुई। प्रतिभागी कंपनीबाग चौराहा से फव्वारा चौराहा होते हुए रौता चौराहा पहुंचे। यहां से वापस लौटते हुए फव्वारा चौराहा, मार्ट के सामने से तहसील के सामने स्थित स्टेडियम गेट पर दौड़ का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अखिलेश कुमार ने प्रथम, सूरज सोनकर ने द्वितीय और धीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सना प्रथम, ज्योति यादव द्वितीय और अमृता तृतीय स्थान पर रहकर बाजी मारी। यह भी पढ़ें- Shamli News: स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियो...