बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के खैर क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को अंडर-12 ग्रुप ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला बस्ती चैंपियंस और खैर क्रिकेट-11 बस्ती के बीच खेला गया। 25 ओवर के निर्धारित मुकाबले में बस्ती चैंपियंस ने खैर क्रिकेट-11 को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। इस प्रतियोगिता में टॉस जीतकर खैर क्रिकेट-11 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 18.4 ओवर में महज 43 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खैर क्रिकेट-11 की ओर से लेख ने नौ, अनुराग चौधरी ने आठ, जैद ने तीन और पीयूष ने सात रन बनाए। बस्ती चैंपियंस की ओर से संस्कार ने तीन विकेट लिए, जबकि ऋतिक, रियांश मोदी व रुद्रपाल सूर्यवंशी ने दो-दो विकेट चटकाए। यह भी पढ़ें- Hathras News: एसएनएसबीडी,सेकसरिया व ज्ञान भारती ने जीते लीग मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती चैंपियंस क...