Basti News: कोटे की दुकानों पर खराब गेहूं पहुंचने से नाराज कार्डधारक
बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले की सरकारी उचित दर की दुकानों पर खराब गुणवत्ता का गेहूं पहुंचने का मामला सामने आया है। कई स्थानों पर राशन वितरण के दौरान गेहूं के बोरे खोलने पर सड़े व खराब दाने मिलने से कार्डधारकों ने नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं ने गेहूं लेने से इंकार कर दिया, जबकि कोटेदारों का कहना है कि उन्हें जैसा खाद्यान्न गोदाम से मिला है, उसी का वितरण करना उनकी मजबूरी है। जिले में 1351 उचित दर की दुकानों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। दुकानों तक खाद्यान्न की आपूर्ति डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत एफसीआई, सीडब्ल्यूसी, एफएसडी रुधौली तथा मंडी से की जाती है। आरोप है कि सीडब्ल्यूसी से भेजे गए कुछ गेहूं के बोरे खराब गुणवत्ता के निकले, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.