Basti News: कुदरहा सीएचसी पर नहीं है महिला चिकित्सक की तैनाती, एएनएम कराती हैं प्रसव
बस्ती, अगस्त 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। तीस बेड की भारी-भरकम सीएचसी कुदरहा में महिला मरीजों के इलाज और प्रसव की समुचित व्यवस्था नहीं है। वर्ष 2019 में सीएचसी भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर हुआ और तभी से इसका संचालन शुरू हो गया, लेकिन करीब सात साल बाद भी यहां न तो महिला चिकित्सक की तैनाती हो सकी है और न ही प्रसव में सहयोग के लिए प्रशिक्षित स्टाफ नर्स उपलब्ध है। अस्पताल में मौजूद एक एएनएम ही चिकित्सक और नर्स दोनों की भूमिका निभा रही हैं। इतना ही नहीं, अस्पताल के संचालन के लिए जरूरी वार्ड ब्वॉय तक की तैनाती नहीं है। स्टाफ की कमी सीएचसी के संचालन में बड़ी बाधा बनी हुई है। सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 बेड की सीएचसी का निर्माण कराया गया था। अस्पताल में ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.