Basti News: कुदरहा में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
बस्ती, नवम्बर 16 -- Basti News: कुदरहा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में रविवार को कुदरहा स्थित एक इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महादेवा विधायक दूधराम ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान समाज के लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश चंद चौधरी, जिला महासचिव बृजेश कुमार सिंह, जिला सचिव श्रीराम प्रसाद चौधरी, मयंक चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.