Basti News: कुत्तों की झुंड से टकराकर बाइक सवार घायल, रेफर
बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: बस्ती। विक्रमजोत थानाक्षेत्र के हाईवे पर शंकरपुर के सामने तेज रफ्तार बुलेट सवार सड़क पर झगड़ रहे कुत्तों से झुंड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। विक्रमजोत कस्बा निवासी बंटी कसौधन को छावनी बाजार से विक्रमजोत लौट रहे थे। अभी वह शंकरपुर डाकघर के सामने पहुंचे थे। हाईवे के डिवाइडर पर झगड़ रहे कुत्तों के झुंड बुलेट के सामने आ गया। अनियंत्रित होकर बुलेट सवार कुत्तों से टकराकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी विक्रमजोत से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.