Basti News: कुछ दिन पहले हुई थी सुलह, फिर से हुई मारपीट, छह घायल, हुआ क्रास केस
बस्ती, जुलाई 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थानाक्षेत्र के ढोलवापुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। घटना में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह ने बताया कि ढोलवापुर निवासी बाढ़ू की तहरीर पर झिनकान, रामगुलाम, रबी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की सीता देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले में सुलह करा दिया था। अब फिर से मारपीट हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.