Basti News: कुआनो में डूबे किशोर का नहीं लगा सुराग
बस्ती, नवम्बर 22 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। नगर थानाक्षेत्र के अमहट घाट पर शुक्रवार को कुआनो नदी में छलांग लगाने वाले 15 वर्षीय किशोर का 21 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे किशोर ने नदी में छलांग लगा दिया था। स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है। शनिवार को भी फुटहिया चौकी प्रभारी गोताखोरों के साथ तलाश अभियान में जुटे रहे। पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोर ने कुआनो नदी में छलांग लगा दी है। फुटहिया चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घाट के किनारे किशोर का मोबाइल फोन और ईयरफोन बरामद हुआ। मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान अल्तमस (15) पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी मड़वानगर, था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.