बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के अमहट घाट पर मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नहाते वक्त एक युवक नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देखकर वहां मौजूद राज मोहम्मद नाम के व्यक्ति ने जान-जोखिम में डालकर उसे बचा लिया। युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था। सूचना पर पहुंची चौकी प्रभारी अमहट ने युवक की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम युवक को डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने धोतियों को जोड़कर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद राज मोहम्मद ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने युवक को पकड़कर सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना पाकर अमहट चौकी प्रभारी अनुपम त्यागी मौके पर पहुंच गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...