बस्ती, अक्टूबर 11 -- Basti News: बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। कुआनो नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है, लेकिन बाढ़ की तबाही के निशान खेतों और घरों में अब भी मौजूद हैं। कहीं पककर तैयार धान की फसल पानी में डूबकर सड़ रही है तो कहीं पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। घरों के आसपास जलभराव और रास्तों पर पसरे कीचड़ के बीच ग्रामीणों को अब संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है। बच्चों के भोजन से लेकर पशुओं के चारे और घरों में चूल्हा जलाने तक की चिंता ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केंद्रीय जल आयोग के चंद्रदीप घाट गोंडा केंद्र के अनुसार, शनिवार शाम पांच बजे कुआनो नदी का जलस्तर 90.72 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 88.84 मीटर से 1.88 मीटर ऊपर है। नदी का जलस्तर हर तीन से चार घंटे में करीब एक सेंटीमीटर घट रहा है। इसके बा...