Basti News: किसानों को मिली तिलहन की मिनी किट
बस्ती, नवम्बर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। राजकीय कृषि बीज भंडार हर्रैया का उप कृषि निदेशक अशोक कुमार और जिला कृषि अधिकारी बीआर मौर्य ने निरीक्षण किया। चयनित किसानों को सरसों, चना, मसूर और मटर के मिनीकिट वितरित किए। मिनीकिट पाने वाले किसानों में बैजनाथ सिंह, रमाकांत पांडेय, गुड्डू पांडेय और अजय कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने किसानों को मिनी किट का उपयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एडीओ एजी शरद सिंह, गोदाम प्रभारी धीरज मौर्य, कुलदीप समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.