Basti News: किशोर को बाइक से ठोकर मारकर गिराया, दो पर केस
बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक किशोर को बाइक से ठोकर मारकर गिराने और बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में क्या बताया गया मूड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर निवासी अवधेश कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय नाती राजकुमार रास्ते से जा रहा था।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा इसी दौरान गांव के प्रवीन कुमार और बाबूराम ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर उसे बाइक से ठोकर मार दी। इससे राजकुमार जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि किशोर के गिरने के बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की और बेल्ट से पीटा। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद किशोर ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.