Basti News: किशोरी संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती। प्रभारी निरीक्षक लालगंज दिनेश चन्द चौधरी की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को बहला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सिद्धू के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वांछित आरोपी को पुलिस टीम ने मंगलवार को महादेवा चौराहे से आगे करीब 300 मीटर मुण्डेरवा रोड पर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ एसआई मोहन लाल चौधरी, त्रियुगी नारायन यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव और अरविन्द शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.