Basti News: किशोरी को गलत मकसद अगवा करने के दो आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने किशोरी को बहलाकर गलत मकसद से अगवा करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे में पुलिस को सिद्धार्थनगर के उसका बाजार निवासी आरोपी अर्जुन और मुंडेरवा थानाक्षेत्र की मंजू की तलाश थी। रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दोनों गोदमवा मोड़ के पास मौजूद हैं। टीम ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई कृष्णकान्त तिवारी, हेड कांस्टेबल पवन यादव, रिक्रूट महिला कांस्टेबल सौम्या पाल शामिल रहीं। -- यह भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट के दो आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.