Basti News: किशोरी को अगवा करने की सूचना पर हड़कंप, पहुंची पुलिस
बस्ती, अक्टूबर 3 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा करने की सूचना पर सनसनी फैल गई। आरोप है कि कार सवार लोग किशोरी को उसके गांव से करीब एक किमी दूर पैकोलिया गांव में ले गए। यहां एक कमरे में बंद कर दिया था। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया और महिला अभिरक्षा में थाने पर भेज दिया गया। थाना प्रभारी छावनी राणा डीपी सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का ही लग रहा है। जांच-पड़ताल की जा रही है। छावनी पुलिस को शुक्रवार को यह सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव के बाहर सुनसान स्थान पर एक कमरे में बंद किया गया है। आरोप है कि उसे कार में अगवा करके यहां लाया गया। प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.