Basti News: किशोरी को अगवा करने का आरोपी बाल अपचारी पकड़ाया
बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती। सोनहा पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने वाले के बाल आपचारी को पकड़कर किशोर न्यायालय भेजा है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 14 वर्षीय बहन बीते पांच अगस्त को सुबह करीब आठ बजे स्कूल में पढ़ने गई थी। पूरा दिन बीत जाने के बाद जब शाम को घर वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू की। संदेह होने पर आरोपी बाल अपचारी के पास फोन किया तो बहन बताई कि मैं उसके साथ ही हूं। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपी बाल आपचारी को नियमानुसार हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.