Basti News: किशोरी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ महेश सिंह ने बताया कि किशोरी को भगा ले जाने के मुकदमे की विवेचना में पॉक्सो समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई थीं। आरोपी उमंग उर्फ श्रेष्ठ जायसवाल को भानपुर तिराहा के पास से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई शेखर प्रसाद साहनी और कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.