Basti News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा गौर पुलिस के हत्थे
बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले की गौर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वह गौर रेलवे अंडरपास के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबदी कर उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष गौर ने बताया कि थाने पर दर्ज मुकदमे में वांछित जितेंद्र कुमार निवासी सांवडीह लमटिया, थाना गौर की तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई और न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल अंजान, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, कांस्टेबल हरिशंकर यादव एवं कांस्टेबल अभिषेक नाथ शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.