Basti News: किचन गार्डनिंग के लिए मिला 31.14 लाख का बजट
बस्ती, अक्टूबर 19 -- Basti News: बस्ती। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) में ताजी और पौष्टिक साग-सब्जी मिलेगी। इसके लिए शासन की ओर से किचन गार्डन योजना के तहत जिले को 31.14 लाख रुपये का बजट मिला है। 2076 स्कूलों के खाते में सीधे यह धनराशि जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के कुल 2076 राजकीय, परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को इस योजना से जोड़ा गया है। किचन गार्डन के लिए मिलने वाली धनराशि सीधे स्कूलों के खाते में भेजी जा रही है। प्रत्येक विद्यालय को इस योजना के तहत 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। विभाग ने स्कूलों को 1500-1500 रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस धनराशि से स्कूलों में पालक, धनिया, टमाटर, बैंगन, लौकी, मूली जैसी मौसमी सब्जियों के बीज और खाद खरीदे जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.