Basti News: कास्मेटिक की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं
बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। हड़िया-बाघनगर मार्ग पर स्थित विकास जायसवाल के कास्मेटिक की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर से आग की लपटें व धुंआ निकलने लगा। आस-पास के लोगों ने जब दुकान को जलते देखा तो सूचना दुकान के मालिक व फायर ब्रिगेड को दिया। आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मंगानी पड़ी। मंगलवार भोर में चार बजे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण मालूम नहीं हो सका है। दुकान में रखा ज्यादातर सामान, फर्नीचर आदि जल गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस चौकी हड़िया के इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। आग लगने का कारण अज्ञात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.