Basti News: कार से भिड़े बाइक दो युवक घायल, रेफर
बस्ती, जुलाई 30 -- Basti News: भानपुर। सोनहा थानाक्षेत्र के असनहरा पड़ाव मोड़ के पास बुधवार को कार और बाइक में भिड़त हो गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भानपुर भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। असनहरा पड़ाव मोड़ पर बाइक से बस्ती से डुमरियागंज जा रहे बाइक सवार बगडिहवा निवासी विजय कुमार व बेवा निवासी विजय पाल कार से भिड़कर कर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.