बस्ती, अक्टूबर 5 -- Basti News: बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। गौर थानाक्षेत्र के बभनान-हलुआ बाजार मार्ग पर सुकहिया चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन सड़क किनारे झाड़ियों में जा उतरा। बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में दीपक (35) पुत्र हीरालाल का दाहिना पैर टूट गया। अजय कुमार (28) पुत्र मुन्ना प्रसाद के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि विश्राम (55) पुत्र रामानंद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग जुट गए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी गौर प...