बस्ती, अगस्त 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्था समय से दुरुस्त करा ली जाए। कांवड़ियों की सुविधा के लिए मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हो। यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ियों को दी जा रही सेवा सुविधाएं सुरक्षा व्यवस्था एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारिय...