बस्ती, अगस्त 8 -- Basti News: बस्ती। जिले में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग, अमहट घाट तथा प्रमुख स्थलों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से रात्रिकालीन यात्रा को सुगम बनाने के लिए पूरे यात्रा क्षेत्र में 500 से अधिक लाइटें लगाई गई हैं। प्रमुख तिराहों और घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्थलों पर 150 सफाई कर्मचारियों व 15 सफाई नायकों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Noida News: कावंड यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद आठ से 11 अगस्त तक अमहट घाट पर तीन पालियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। श्रद्धाल...