Basti News: कांवड़ यात्रा के दौरान होटल-ढाबों पर रहेगी निगरानी
बस्ती, जुलाई 24 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। कांवड़ यात्रियों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, डेयरी और पनीर निर्माण इकाइयों का विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) चितरंजन कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर रही है। इस दौरान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्धारित दरों की रेट लिस्ट प्रमुख स्थान पर चस्पा करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कांवर यात्रा के मद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.