Basti News: कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर बढ़ी सक्रियता
बस्ती, अगस्त 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मंगलवार को सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने भदेश्वरनाथ मंदिर मार्ग पर पार्किंग स्थल एवं रूट डायवर्जन का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी कावड़ सेल, यातायात पुलिस को उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वैकल्पिक रूट डायवर्जन की भी समीक्षा कर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रवाह, रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। सीओ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। सीओ ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कांवड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.