Basti News: कस्तूरबा के निरीक्षण में मिली अव्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता भी खराब
बस्ती, नवम्बर 6 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड सल्टौला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का बीडीओ अवध प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ाई, भोजन व छात्राओं को मिलने वाली आवश्यक सामग्री की व्यवस्था में खामियां सामने आईं। बीडीओ ने शिक्षकों को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने शिक्षिकाओं के लेशन प्लान की जांच की, जिसमें कार्य असंतोषजनक पाया गया। किसी भी कक्षा के लिए छात्राओं की पढ़ाई का निर्धारित टाइम टेबल नहीं बनाया गया था। विद्यालय में नामांकित 100 छात्राओं में से 55 अनुपस्थित मिलीं। इस पर विद्यालय की ओर से धनतेरस व दीपावली के त्योहार के चलते छात्राओं के अनुपस्थित रहने की बात बताई गई।बीडीओ ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के साथ पढ़ाई के बारे में जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.