Basti News: कवि सम्मेलन में साहित्यकारों को किया सम्मानित
बस्ती, जुलाई 29 -- Basti News: बस्ती। नगर बाजार स्थित अटल भवन आदर्श नगर पंचायत के सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन में साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना का संगम देखने को मिला। एक शाम साहित्य, संगीत और सम्मान के नाम की अवधारणा पर आधारित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कवियों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने अपनी रचनाओं से मंत्रगुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार गोमती प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर राना दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं रचनात्मक योगदान के लिए साहित्यकार गोमती प्रसाद मिश्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए अनेक कवियों अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन में ओज, श्रृंगार, हास्य, करुण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.