बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना और कलश स्थापना के साथ नवरात्र व्रत का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना किया।नवरात्रि के प्रथम दिन घरों में साफ-सफाई के साथ कलश की स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ विधि विधान साथ से पूजा-अर्चना कर व्रत का शुभारंभ किया। शहर के प्रमुख समय माता मंदिर (आवास विकास), रौता चौराहा शनि मंदिर, दक्षिण दरवाजा स्थित मंदिर, केडीसी स्थित माता मंदिर, पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले में स्थित मंगला काली माता मंदिर, भानपुर के बैड़वा माता मंदिर, काली मंदिर बेलवाडांड़ी, काली मंदिर बैरियहवां और बलुआ समय माता मंदिर में भोर से ही ...