Basti News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: बस्ती। रोडवेज तिराहा स्थित एक मैरेज हॉल में भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारम्भ होकर नगरक्षेत्र भ्रमण करते हुए कथास्थल पर पूर्ण हुई। पीले वस्त्रों में महिलाएं कलश लिए हुए बैंड-बाजे सहित मंगलगान करते हुए चल रहीं थीं। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवृष्टि एवं ध्वज पताका द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। कथा वाचक राघव ऋषि ने कहा कि लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की वाङ्मय स्वरूपा भागवत श्रवणपान अत्यंत फलदायी है। भागवत कथा तीनों प्रकार के तापों को नष्ट करती है। कथा के दौरान गणपति वन्दना से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। महाभारत युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि संपत्ति का मोह जहां होता है वहां महाभारत और त्याग रामराज्य को लाता है। परीक्षित गद्दी पर बैठे और एक दिन सोने का मुकुट जो अनीति से प्राप्त धन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.