बस्ती, अक्टूबर 10 -- Basti News: बस्ती। कपड़ा प्रेस करते समय करंट की चपेट में आकर युवा दवा कारोबारी की मौत हो गई। बेटे को बचाने पहुंची मां भी करंट की चपेट में आ गईं। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी कुदरहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिले के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लालगंज थानाक्षेत्र के जिभियांव गांव निवासी विजय मौर्य (23) पुत्र मोतीलाल मौर्य शनिवार सुबह नहाने के बाद कपड़े प्रेस कर रहा था। बताया जाता है कि प्रेस का तार कटा हुआ था। इसी दौरान अचानक करंट उतरने से प्रेस विजय के सीने से चिपक गया और वह बुरी तरह झुलस गया। विजय की चीख सुनकर उसकी मां कमलावती उसे बचाने दौड़ीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में ...