बस्ती, अगस्त 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया थानाक्षेत्र के उभाई गांव में 14 वर्षीय किशोरी आरती की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। उसका शव बांस के सहारे झूलता मिला था। मृतका के पिता दुर्गा प्रसाद ने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। बेटी की मौत को साजिश के हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच कराने और शव को कब्र से निकालकर पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग किया है।

मौत का विवरण प्रार्थना-पत्र में दुर्गा प्रसाद ने बताया है कि गत तीन अगस्त की सुबह करीब नौ बजे वह, अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर आधार बनवाने के लिए हर्रैया चले गए थे। उस समय घर पर उनकी 14 वर्षीय पुत्री आरती अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पुत्री की हत्या कर दी। शव को दुपट्टे में बांधकर बां...