Basti News: कबीर आश्रम में स्वीकृत है 60 लाख की परियोजना
बस्ती, जुलाई 21 -- Basti News: बस्ती। पयर्टन अधिकारी बस्ती विकास कुमार ने एसडीएम सदर को लिखे पत्र में मूड़घाट स्थित संतकबीर आश्रम के भूमि संबंधी आख्या मांगा है। पयर्टन अधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग ने राज्य सेक्टर में स्वीकृत परियोजना के तहत जनपद बस्ती मुख्यालय स्थित श्रीकबीर आश्रम मूड़घाट के विकास के लिए 60.66 लाख की स्वीकृति दी है। इस संबंध में अगवत कराना है कि आश्रम स्थल की भूमि गाटा संख्या 238/91 व 238/92 के स्वामित्व के संबंध में सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध करा दें। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में तहसीलदार बस्ती सदर ने 26 जून को दी आख्या से भूमि का स्वामित्व वास्तविक तौर पर मठ या किसी व्यक्ति विशेष का है, यह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में जमीन के स्वामित्व का स्पष्ट उल्लेख करते हुए जानकारी उपलब्ध करा दें, जिससे मठ का पर्यटन विकास किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.