बस्ती, अक्टूबर 5 -- Basti News: बस्ती, हिटी। दुबौलिया क्षेत्र के बरसांव ग्राम पंचायत के बरकटहिया गांव में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक टीमें ने हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विनय सिंह सोनू और यशवर्धन सिंह ने फीता काट कर कर किया। कबड्डी का पहला मैच ब्लैक पैंथर कुदरहा और अशोकपुर के बीच खेला गया, जिसमें ब्लैक पैंथर टीम ने 51/11 से पहला मैच जीता। वही देर शाम तक खेल चलता रहा। इस मौके पर श्रीराम सिंह, अंकुर सिंह, अमित तिवारी, सुधाकर दूबे, दीपक तिवारी, मान सिंह,जीतू वर्मा, देवमणी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...