Basti News: कड़र शिव मंदिर के चढ़ावे की रकम में हेराफेरी, दर्ज हुआ केस
बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के कड़र शिव मंदिर में चढ़ावे की रकम में हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर मंदिर के नाम पर एक फर्जी कमेटी बना ली। साथ ही कमेटी के पदाधिकारी भी बन बैठे। इसके बाद मंदिर में आने श्रद्धालुओं से मिलने वाले चढ़ावे की रकम लेने लगे। साथ ही एक क्यूआर कोड के माध्यम से खाते में भी चढ़ावे की रकम मंगाई। ऐसा कर धोखे से चढ़ावे की रकम लेने के साथ ही श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना को भी ठेस पहुंचाई। थाना प्रभारी पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मंदिर के चढ़ावे को लेकर शिकायत पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हरैया जप्ती निवासी बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.