Basti News: कटेश्वर पार्क विवाद में कर्मचारी हटा, कंट्रोल रूम से संबद्ध
बस्ती, जुलाई 16 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कटेश्वर पार्क में हुए विवाद के बाद नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई करते हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारी मोहम्मद कैफ को तत्काल प्रभाव से पार्क गेट की ड्यूटी से हटाकर कंट्रोल रूम 1533 में संबद्ध कर दिया है। इस बाबत अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि पार्क के गेट पर अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि 13 जुलाई को कटेश्वर पार्क में उस समय विवाद हो गया, जब एक परिवार जन्मदिन मनाने पहुंचा था। विवाद के दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। वायरल वीडियो और शिकायत के अनुसार, एक परिवार की करीब 10 महिलाएं और युवतियां पार्क में जन्मदिन मनाने आई थीं। इसी दौरान वहां तैनात संविदा कर्मचारी से किसी बात को लेकर विवाद हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.