Basti News: कचहरी से लौट रहे अधिवक्ता पर हमला करने वाला पकड़ाया
बस्ती, जुलाई 4 -- Basti News: बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र में कचहरी से घर लौट रहे एक अधिवक्ता पर चार बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। अधिवक्ता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख तीन भाग गए, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना हरैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी गांव के पास की है। हरैया थानाक्षेत्र के सैमडपुर गांव निवासी अधिवक्ता अरविंद कुमार अपने एक सहयोगी अधिवक्ता संग बाइक पर बैठकर कचहरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। ग्रामीणों के पहुंचने पर तीन आरोपी मौके से भाग गए, जबकि एक हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही डायल-11...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.