Basti News: कचहरी परिसर से बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र में कचहरी परिसर से बाइक चोरी की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रहने वाले सिहारी ने तहरीर देकर बताया है कि गत पांच अक्तूबर को दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी बाइक लेकर कचहरी काम से गया था। उसने अपनी बाइक जनपद बार, बस्ती के पश्चिम तरफ खड़ी की और अधिवक्ता से मिलने चला गया। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: चंद्रेश्वरनगर से बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.