बस्ती, जुलाई 4 -- Basti News: हरिशंकर त्रिपाठी बस्ती। इस भीषण गर्मी व उसके बीच बढ़ी हुई बिजली की मांग का सबसे ज्यादा असर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर फुंकने व तार और केबल जलने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है।मालवीय रोड से मड़वानगर जाने वाले रास्ते पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार रात अचानक धूं-धूं कर जलने लगा। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना विद्युत उपकेंद्र मालवीय रोड को दी गई। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने आग को बुझाकर दोबारा लाइन को बहाल किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: बिजली-उमस ने बढ़ाई बेचैनी, बिजली की आंख-मिचौनी से हलकान हुआ कटिहार त्रिपाठी गली में लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार रात 11 ब...